अनाथ

 अनाथ


उदास है मेंरा ये मन,

उदास है ये उपवन,

भीड़ भरी दुनिया फिर भी,

उदास है मेरा जीवन।


जीवन में कुछ करने को,

करता है मेरा ये मन,

जीवन मुश्किल है फिर भी,

जीना है मेरा जीवन।


जीवन के ये रंग अनोखे,

सबको दिया है मौसम,

तुमने मुझसे सब कुछ छीना,

पर दिया न मुंझको सावन।


कभी कभी लगती है मुझको,

ये दुनिया नरक की चौखट,

मौत से भी बदतर होता है,

जो पाता है एैसा जीवन।।

Comments

Popular posts from this blog

भ्रष्टाचार